भारत में लॉकडाउन के कारण फंसे हजारों अमेरिकी स्वदेश लौटना नहीं चाहते

0

भारत में लॉकडाउन के कारण फंसे हजारों अमेरिकी स्वदेश लौटना नहीं चाहते। दरअसल, अमेरिका में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आने के बाद अमेरिकी लोगों को स्वदेश लौटने में डर लग रहा है। अमेरिका के दूतावास संबंधी मामलों के लिए प्रधान उपसहायक विदेश मंत्री ईयान ब्राउनली ने खुद यह जानकारी दी है। ब्राउनली ने बताया कि भारत में मौजूद कई अमेरिकियों ने अपना स्वदेश लौटने का आवेदन वापस ले लिया है जबकि अमेरिकी सरकार ने उनके विमान का बंदोबस्त भी कर दिया था। ब्राउनली ने कहा, जब हमने वापस आने के लिए इच्छुक लोगों के बारे में पूछा था तो कई लोग सामने आए थे लेकिन इस सप्ताह जब भारत में हमारे कर्मियों ने करीब 800 लोगों को फोन किया तो केवल 10 ने ही वापस आने की इच्छा जाहिर की।

जबकि पांच अतिरिक्त विमान इसी सप्ताह भारत जाएंगे। कितने अमेरिकियों को देश वापस आने में मदद चाहिए इसका सटीक आंकड़ा बता पाना मुश्किल है। हालांकि अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास में सात हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था।

1300 लोग ही लौटे
दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की कार्यकारी सहायक मंत्री एलिस जी वेल्स ने कहा, सोमवार रात तक भारत से करीब 1300 अमेरिकी स्वदेश लौटे हैं।  जबकि पांच अतिरिक्त विमान इसी सप्ताह भारत जाएंगे। वहीं दुनियाभर से करीब 43 हजार नागरिक लौट चुके हैं। दुनियाभर में करीब 80 से अधिक उड़ानें इस काम में लगी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *