मुजफ्फरनगर जेल से कैदी फरारः सू़त्र
लखनऊ। आज सुबह लगभग छः बजे मुजफ्फरनगर जेल एक कैदी फरार हो गया। इसकी पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं हो पायी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह जेल खुलने के समय फरार कैदी को मेन बाउड्री वाल के पास देखा गया था। सुबह 11 बजे की गिनती के बाद फरार कैदी को खोजा गया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेट को देखा गया। जिससे इस बात की पुष्टि हुई की वह आखरी बार जेल की मेन बाउड्री वाल के पास देखा गया है। दोपहर दो बजे की गिनती के समय भी फरार कैदी का पता नहीं चल सका।
