राम-सीता की नगरी को जोड़ने वाली ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ आज से शुरू
-
अयोध्या कैंट से रवानगी: सोमवार शाम 5:50 बजे।
-
जनकपुर से वापसी: शनिवार दोपहर 1:10 बजे।
-
प्रमुख ठहराव (स्टॉपेज): यह ट्रेन अयोध्या कैंट से चलकर मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिहसो, मधुबनी और जयनगर होते हुए जनकपुर पहुंचेगी।
-
विद्याकुंड चौराहा: यहां से कनीगंज व रायगंज की ओर सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वाहन आसिफबाग चौराहा से होकर जा सकेंगे।
-
कनीगंज तिराहा: यहां से अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। स्टेशन जाने वाले वाहन विद्याकुंड चौराहा से लंगड़वीर-टेढ़ी बाजार फ्लाईओवर के नीचे (सर्विस लेन) से होकर जाएंगे।
-
जैन मंदिर तिराहा: यहां से कनीगंज और रायगंज की ओर जाने वाले वाहनों को रामघाट चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-
इकबाल अंसारी आवास तिराहा और श्रीराम अस्पताल तिराहा: इन मार्गों से अवध आगमन मार्ग व रेलवे स्टेशन की ओर प्रवेश बंद रहेगा। स्टेशन जाने वाले यात्री टेढ़ी बाजार फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन का उपयोग कर सकेंगे।
