Ola–Uber की मनमानी पर रोक! सरकार ने शुरू किया ‘भारत टैक्सी ऐप’ का ट्रायल

0
bharat taxi

नई दिल्ली। कैब बुकिंग के लिए Ola, Uber और Rapido जैसे ऐप्स का इस्तेमाल आज काफी सामान्य हो गया है, लेकिन बढ़ती मांग के कारण ये कंपनियाँ पीक आवर में मनमाने किराए वसूलने लगी थीं। अब यात्रियों को इस समस्या से राहत मिल सकती है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में घोषणा की कि सरकार पीक आवर्स के दौरान कैब किराए सीमित (कैप) करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही सरकार ने अपना नया प्लेटफ़ॉर्म ‘भारत टैक्सी ऐप’ टेस्टिंग और ट्रायल फेज में लॉन्च कर दिया है।

ड्राइवरों के लिए गेम-चेंजर: ड्राइवर-ओन्ड कोऑपरेटिव मॉडल

गडकरी ने बताया कि भारत टैक्सी ऐप को ड्राइवरों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह ऐप सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (STCL) के अंतर्गत काम करेगा। मुख्य बात यह कॉर्पोरेट कंपनियों जैसे Ola–Uber के मॉडल पर आधारित नहीं है। इसमें ड्राइवर ही ऐप के मालिक होंगे, यानी Driver-Owned Cooperative मॉडल इससे कैब एग्रीगेटर कंपनियों को मिलने वाले भारी कमीशन का हिस्सा अब सीधे ड्राइवरों की जेब में जाएगा। यह मॉडल वैश्विक स्तर पर भी सफल माना जाता है, क्योंकि इससे ड्राइवरों की आमदनी बढ़ती है और सेवा का नियंत्रण उनके हाथ में रहता है।

पीक आवर्स में बढ़ा-चढ़ाकर किराया वसूलने पर लगेगी रोक

सरकार ने सभी ऐप-आधारित कैब सेवाओं को नियंत्रित करने के लिए ‘मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश 2025’ जारी किए हैं। इनमें शामिल हैं यात्रियों की सुरक्षा के कड़े मानक, कैब किराए पर नियंत्रण, पीक आवर्स में surge pricing पर लिमिट, ऐप्स की जवाबदेही बढ़ाने के नियम, इसका मतलब—यात्री अब अव्यवस्थित “डायनेमिक प्राइसिंग” के शिकार नहीं बनेंगे।

‘भारत टैक्सी ऐप’ क्या है और क्यों खास है?

भारत टैक्सी एक राष्ट्रीय स्तर का कैब सर्विस ऐप है, जिसे सरकार जल्द लॉन्च करेगी। यह पूरे देश में नए मोटर एग्रीगेटर नीति के तहत लागू किया जाएगा।

इस ऐप की खासियत राष्ट्रीय प्लेटफ़ॉर्म, ड्राइवर-ओन्ड मॉडल, कम कमीशन, नियंत्रित किराया, सभी राज्यों में एकसमान नियम, यात्रियों के लिए किफायती सेवा, यात्री विशेष रूप से पीक टाइम में राहत महसूस करेंगे, जब Ola–Uber जैसे ऐप्स कई गुना अधिक किराए वसूलते हैं।

यात्रियों और ड्राइवरों—दोनों के लिए फायदा

यात्रियों को:

  • सस्ता और तयशुदा किराया

  • surge pricing से राहत

  • सुरक्षित और एकरूप सेवा

ड्राइवरों को:

  • अधिक कमाई

  • कॉर्पोरेट कमीशन नहीं

  • अपनी सेवा पर खुद नियंत्रण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *