भारत ने चीन ताइपे को हराकर जीता महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025

0
Indian Women’s Kabaddi Team

ढाका। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। ढाका में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार खेल का परिचय दिया और लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही और सेमीफाइनल में ईरान को 33-21 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था। दूसरी ओर, चीनी ताइपे ने भी सभी लीग मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 25-18 से हराकर खिताबी मुकाबले तक का सफर तय किया था।

पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि “कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 जीतकर देश का मान बढ़ाने के लिए हमारी महिला कबड्डी टीम को हार्दिक बधाई। खिलाड़ियों ने अद्भुत धैर्य, प्रतिभा और समर्पण का परिचय दिया है। यह जीत अनगिनत युवाओं को कबड्डी में आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देगी।”

कबड्डी जगत से भी मिली सराहना

प्रो कबड्डी लीग की टीम पुनेरी पलटन के कोच और पूर्व भारतीय कप्तान अजय ठाकुर ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की प्रशंसा की। वहीं हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने भी भारतीय टीम को लगातार दूसरी बार विश्व खिताब जीतने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *