पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में 9 बच्चों समेत 10 की मौत, तनाव फिर चरम पर

0
pakistan Afghanistan

काबुल/इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान की सीमा पर हवाई हमला किया है। आधी रात किए गए इन हमलों में 9 बच्चों सहित कुल 10 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी अफगान तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने दी।

हमले रात करीब 12 बजे खोस्त, कुनर और पक्तिका प्रांतों के इलाकों में किए गए। सबसे अधिक तबाही खोस्त प्रांत के गर्बजो जिले के मगलगई गांव में हुई, जहां एक घर पर दागे गए बम से एक ही परिवार के 5 लड़के, 4 लड़कियां और 1 महिला की मौके पर मौत हो गई। घर पूरी तरह मलबे में बदल गया।

पाकिस्तान–अफगानिस्तान तनाव क्यों बढ़ा?

दोनों देशों के बीच हाल के महीनों में तनाव लगातार बढ़ा है। अक्टूबर में भी पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में 3 अफगान क्रिकेटरों की मौत हुई थी, जिसे काबुल ने आम नागरिकों पर हमला करार दिया था। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल के पास तक बमबारी की थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई भी हुई थी। सीजफायर पर बातचीत के बावजूद पाकिस्तान के हमले जारी रहने पर तालिबान इसे “दोगलापन” बता रहा है।

पाकिस्तान का तर्क: TTP पर हमला

पाकिस्तान का कहना है कि वह अफगानिस्तान में मौजूद TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के ठिकानों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान आरोप लगाता है कि TTP अफगान जमीन से हमले की योजना बनाता है। तालिबान सरकार इन आरोपों से इनकार करती है। उसका कहना है: कि “अफगान भूमि का उपयोग किसी भी देश के खिलाफ नहीं होने दिया जाता। पाकिस्तान की अपनी असुरक्षा, पाकिस्तान की समस्या है।”

हालिया हमलों से बढ़ा तनाव

पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों में लगातार धमाके हुए कि पेशावर में सैन्य ठिकाने पर सुसाइड ब्लास्ट, कई सैनिक मारे गए। हाई कोर्ट के बाहर कार ब्लास्ट, 10 से अधिक लोगों की मौत। इससे पाकिस्तान का दावा और मजबूत हुआ कि TTP सक्रिय है और तालिबान शासन इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *