फेस्टिव बूस्ट से दोपहिया बाजार में रिकॉर्ड बिक्री
नई दिल्ली। भारतीय दोपहिया उद्योग के लिए अक्टूबर 2025 एक ऐतिहासिक महीना साबित हुआ। फेस्टिव सीजन की जबरदस्त मांग, ग्रामीण बाजारों में बेहतर भावना और GST सुधारों के चलते इस महीने 31 लाख से अधिक दोपहिया वाहन बिके। यह अब तक का सबसे सफल त्योहार सीजन माना जा रहा है। डीलरों के अनुसार, इस बार कम्यूटर बाइक्स और स्कूटर्स दोनों की बिक्री में अप्रत्याशित उछाल दर्ज किया गया।
अक्टूबर 2025 में कुल 31,49,846 दोपहिया वाहन बिके, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 की 27,75,578 यूनिट्स से 51.76% ज्यादा है। वहीं, सितंबर 2025 की तुलना में बिक्री में 144.60% की उछाल दर्ज की गई। इस वित्त वर्ष के अब तक के आंकड़ों में भी सकारात्मक रुझान रहा है। अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच कुल बिक्री 1,19,94,390 यूनिट्स रही, जो पिछले साल की 1,06,49,288 यूनिट्स से 12.63% अधिक है।
- Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने एक बार फिर बाजार में अपनी बादशाहत कायम रखी। कंपनी ने 9,94,787 यूनिट्स की बिक्री के साथ 31.58% मार्केट शेयर हासिल किया। पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 5,77,678 यूनिट्स बेची थीं। हाल ही में लॉन्च हुई 2026 Hero Xtreme 160R से कंपनी को आने वाले महीनों में और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
- Honda Two Wheelers: होंडा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अक्टूबर 2025 में कंपनी की बिक्री 8,21,976 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 5,56,209 यूनिट्स से काफी अधिक है। होंडा का यह प्रदर्शन उसे दूसरे स्थान पर बनाए रखता है।
- TVS Motor Company: टीवीएस मोटर की बिक्री 5,58,075 यूनिट्स रही, जबकि अक्टूबर 2024 में यह 3,53,619 यूनिट्स थी। कंपनी ने हर सेगमेंट में मजबूत मांग दर्ज की।
- Bajaj Auto: बजाज ऑटो ने 3,23,713 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के 2,31,048 यूनिट्स से बेहतर है। हालांकि, इसके बावजूद बाजार हिस्सेदारी 11.13% से घटकर 10.28% रह गई। माना जा रहा है कि खरीदार अगले-जेनरेशन Chetak का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द लॉन्च हो सकता है।
- Royal Enfield और Suzuki: रॉयल एनफील्ड ने भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए 1,44,615 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल 98,163 यूनिट्स थी। सुजुकी मोटरसाइकिल ने भी 1,35,715 यूनिट्स बेचकर अपने प्रदर्शन में सुधार किया, जो अक्टूबर 2024 की 1,07,107 यूनिट्स से 27% अधिक है।
इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री का आंकड़ा
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Ather Energy ने बाजी मारी। कंपनी की बिक्री 92,359 यूनिट्स रही, जो पिछले साल 68,461 यूनिट्स थी। वहीं Ola Electric की बिक्री में गिरावट आई है। अक्टूबर 2024 में 41,843 यूनिट्स की तुलना में इस बार सिर्फ 16,036 यूनिट्स बिकीं। Greaves Electric (Ampere EV) ने 7,629 यूनिट्स बेचीं , जो पिछले साल 3,990 यूनिट्स रही। Classic Legends की बिक्री 6,922 यूनिट्स रही, जबकि Piaggio ने 3,666 यूनिट्स बेचीं। अन्य ब्रांड्स ने मिलकर 16,252 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की 13,587 यूनिट्स से बेहतर रही।
