15 जून को मिथुन राशि में सूर्यदेव गोचर करेंगे। सूर्य राशि परिवर्तन का मेष से लेकर मीन राशि तक पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि ग्रहों के राजा और शनि के पिता सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य हर एक माह में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जानें सूर्य का मीन राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

वृषभ- सूर्यदेव आपकी राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए यह गोचर आपके लिए खास है। वृषभ राशि वालों को सूर्यदेव शुभ फल प्रदान करेंगे। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। सूर्य गोचर काल में आपके बिगड़े काम एक के बाद एक बनते जाएंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।

सिंह– सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। आपको निवेश का भविष्य में लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए मिथुन राशि में सूर्य गोचर शुभ साबित हो सकता है। आपको करियर में अपार सफलता हासिल होगी। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। अच्छी नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा के योग बनेंगे।

About The Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: