लखनऊ। माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन ने मां दुर्गा के नौ दिवसीय नवरात्र के शुभ अवसर के प्रथम दिवस पर पूज्य नारी शक्तियों का सम्मान हेतु संस्था द्वारा निम्न वर्ग की महिलाओं को साड़ी वितरित कर नवरात्र की हार्दिक बधाई दी गई एवं मातृ शक्ति को नमन किया।
नवरात्र के आरंभ में दोनों संस्थाओं ने फरीदी नगर में रहने वाले माताओं बहनों को साड़ी व राशन का वितरण किया। इस दौरान वहां लगभग 100 महिलाएं मौजूद थी। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाएं समय-समय पर हर तरह से मदद पहुंचाती हैं। कोरोना काल में जिस तरह से दोनों संस्थाओं ने हम लोगों की मदद की वह बेहद सराहनीय है।
समाजसेवी संस्था माँ गायत्री जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष व संयोजक भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है लक्ष्य अंत्योदय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचना संस्था का उद्देश्य है संस्था विगत कई वर्षों से शोषित, वंचित, पीड़ित व जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के क्षेत्र एवं मुख्य रूप से महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा पर कार्य कर रही है।
नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष गुँजन वर्मा ने कहा कि दोनों संस्थाऐ समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री, महिलाओं के उत्थान व शिक्षा क्षेत्र में निरतंर कार्य करती रहती हैं।
इस सामाजिक कार्य में विशेष रूप से उपस्थिति भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र के संयोजक मुकेश मिश्रा, माँ गायत्री जन सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला,उपाध्यक्ष विनय दुबे,उप सचिव उमा सिंह,द हुनर फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ नितिका सिंह व निशु वेलफेयर फाउंडेशन की लखनऊ प्रभारी सीमा राय विशेष रूप से उपस्थित रही।

Leave a Reply