बांदा, एकलव्य महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय के विभागाध्यक्ष डॉ0 बृजेश कुमार गुप्ता ‘‘मेवादेव’’ व उनकी पत्नी वर्षा गुप्ता ‘‘संप्रभा’’ (हिन्दी कवियत्री) को कोलकाता में इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन मल्टी डिसीप्लनरी रिसर्च – 2019 में सहभागिता करने को अवसर मिला।
इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वभारती रिसर्च सेंटर के प्रमुख सलाहकार डॉ0 शिवपुत्र कनाडे व आब्स पब्लिशिंग हाउस की डायरेक्टर सुनीता पाल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था।
इस कांफ्रेंस में आप दोनों ने काव्य पाठन भी किया व आप दोनों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मिलित कवियों व प्राध्यापकों द्वारा रचनाओं व शोध पत्रों का पाठन भी किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे डॉ0 बृजेश व वर्षा के पुत्र प्रथम देव गुप्ता जिनकी उम्र मात्र चार वर्ष है, उनकी पुस्तक ‘‘प्रथम गीत प्रथम देव के’’ का विमोचन कोलकाता के वित्त विशेष सचिव प्रदीप बिस्वाल व गुजरात साहित्य अकादमी के चेयरमैन व पद्मश्री विजेता डॉ0 विष्णु पंडया सहित कोलकाता की नामचीन हस्तियों के द्वारा किया गया।
प्रथम गुप्ता वर्तमान समय में बांदा में रहकर एसआरजे सरस्वती शिशु वाटिका में अध्ययन कर रहे हैं। इतनी कम उम्र में अपनी किताब प्रकाशित करकर उन्होंने न केवल बांदा जिले का व देश का नाम भी रोशन किया है।
कार्यक्रम में दिवाकर गोयल (डायरेक्टर – भारतीय विमानन अकादमी व कार्यकारी निदेशक – भारतीय विमानन प्राधिकरण), मृत्युंजय कुमार सिंह (डीजीपी – कोलकाता), डॉ0 आशीप गुप्ता, दीपक गिरि, सरबशीष कुमार पॉल, गोपाल लहिरी सहित देश के लगभग 150 कवियों व विद्वानों ने प्रतिभाग किया।
डॉ0 गुप्ता की अंग्रेजी पुस्तक ‘‘ट्रीटमेंट एण्ड ग्लोरीफिकेशन ऑव लव एण्ड सेक्स इन फिक्शनल वर्ल्ड ऑव डी0 एच0 लॉरेंस’’ का भी विमोचन हुआ। डॉ0 बृजेश अब तक कई पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। साथ ही साथ आप लगातार पुस्तकें लिख रहें हैं व अपनी पत्नी के साथ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकों का संपादन भी कर रहे हैं।
गुप्ता दम्पत्ति निरन्तर कविताएं, लघु कहानियां, निबन्ध, उपन्यास आदि लिख रहे हैं और कई पुरस्कार भी जीत रहे हैं। आपने फेसबुक पर नवोदित कवियों व लेखकों के लिए ‘‘कंटमपरेरी लिटरेरी सोसायटी ऑव अमलोर: बांदा (उ0 प्र0 – भारत) नामक गु्रप भी चलाते हैं। हाल ही में डॉ0 बृजेश ने साहित्यिक व सामाजिक सेवा के लिए विभिन्न गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ‘‘प्रथम ट्रस्ट’’ का भी पंजीकरण कराया है।
आपको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले पोयट्री फेस्टीवल्स में भी आमंत्रण मिल रहा है। प्रथम देव गुप्ता को इटली की काव्य संस्था वर्ल्ड यूनियन पोयट्स के संस्थापक सिल्वानो बोरटोलज्जी द्वारा कांस्य पदक के साथ यंगेस्ट पोयट के खिताब से भी नवाजा गया है। आपने यह सम्मान अपने परिवार व जिले के लोगों का सम्मान बताया।
बांदा व आसपास के क्षेत्र के साहित्य में रूचि रखने वाले लोग आपसे मो0 न0 – 9454173636 पर संपर्क कर सकते हैं। आपके अंग्रेजी काव्य संग्रह ‘‘द रेन’’ का ग्रीक व सर्बियन भाषा में भी अनुवाद हो चुका है। गुप्ता दम्पत्ति के इस सम्मान पर उनके माता-पिता व आपके भाईयों सहित परिवार के सदस्यों व मित्रों ने खुशी जाहिर की व बधाई दी।