श्रीनगर, कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में अधिकतर जगहों पर सोमवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु यानी शून्य से नीचे रहा। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी रात में इस मौसम की सबसे अधिक ठंड महसूस की गयी।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान बीती रात शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि शहर में अब तक की सबसे ठंडी रात महसूस की गयी।

अधिकारी ने बताया कि घाटी में अन्य जगहों और लद्दाख क्षेत्र में रविवार रात तापमान जमाव बिंदु से नीचे था।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह घाटी में सबसे अधिक ठंडे स्थान के तौर पर दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पास के काजीगुंड में यह शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पास के करगिल में यह शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में लेह सबसे ठंडे स्थान के तौर पर दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को घाटी में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *