त्रिशूर, सीआरपीएफ के कश्मीर में महिला टुकड़ी को तैनाती के लिए भेजने के बाद, केरल पुलिस को आज पहली महिला बटालियन मिली। इसमें 578 सदस्य हैं। बटालियन में 44 सदस्य एक कमांडो टीम भी है। केरल पुलिस अकादमी मैदान में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी मुख्यमंत्री पी विजयन ने ली।

बटालियन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती हुए नए कर्मियों को धर्मनिरपेक्षता और महिला सशक्तिकरण का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत पुलिस बल में 25 फीसदी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा रहा है। विजयन ने कहा कि फिलहाल बल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 15 प्रतिशत है। महिलाओं को विशेष भर्ती अभियान के बाद बल में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि कश्मीर में नियमित सुरक्षा ड्यूटी के लिए सीआरपीएफ की करीब 500 महिला कर्मियों की एक विशेष टुकड़ी को वहां भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *