जी सतीश रेड्डी डीआरडीओ के अध्यक्ष नियुक्त

0

नयी दिल्ली, प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जी सतीश रेड्डी को आज रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।रेड्डी रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार हैं।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि डीआरडीओ के अध्यक्ष पद पर दो साल के लिए उनकी नियुक्ति की गयी है। वह इस अवधि में रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग (डीओडीआरडी) के सचिव भी होंगे।

मई में एस क्रिस्टोफर के सेवानिवृत होने के बाद यह पद पिछले तीन महीने से खाली था। रक्षा सचिव संजय मित्रा को पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। क्रिस्टोफर को पिछले साल मई में एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था। उनका कार्यकाल 28 मई को खत्म हो गया था। वह मई 2015 में दो साल के लिए डीआरडीओ के महानिदेशक नियुक्त किये गए थे।

क्रिस्टोफर उस वक्त विशिष्ट वैज्ञानिक और कार्यक्रम निदेशक (एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) और डीआरडीओ में सेंटर फोर एयर बॉर्न सिस्टम, निदेशक के रूप में काम कर रहे थे।

डीओडीआरडी की स्थापना 1980 में हुयी थी। यह सैन्य उपकरण और साजोसामान के वैज्ञानिक पहलुओं, अनुसंधान, डिजाइन के संबंध में और विकास योजनाओं पर सरकार को परामर्श देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *