PM-KISAN: 21वीं किस्त 19 नवंबर को, लाखों किसानों के खाते में पहुंचेगा पैसा

0
modi pm kishan

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज बुधवार, 19 नवंबर को देशभर के किसानों के खातों में 21वीं किस्त भेजी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयंबटूर से इस किस्त की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।

किस्त जारी होने से किसानों को बड़ी राहत

21वीं किस्त मिलने के बाद किसानों को खाद, बीज, जुताई, फसल की शुरुआती तैयारी जैसे कृषि कार्यों में आर्थिक सहायता मिलेगी और उन्हें अतिरिक्त परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेंगी।

अब तक कितना डेटा अपलोड हुआ?

सोमवार तक जिले से 2,41,369 किसानों का डेटा PM-KISAN पोर्टल पर अपलोड किया गया है, जिन्हें इस किश्त का लाभ मिलेगा।

कैसे और कब मिलती है यह राशि?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में ₹6,000 की सहायता दी जाती है। यह राशि चार-चार महीने के अंतराल पर ₹2,000 की तीन किश्तों में भेजी जाती है। पिछली यानी 20वीं किस्त अगस्त में जारी की गई थी।

जिले में क्या आयोजन होंगे?

उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 21वीं किस्त का लाभ आज किसानों के खातों में पहुंच जाएगा। इसके लिए कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें—विकास भवन सभागार, कृषि विज्ञान केंद्र, कठौरा, ब्लॉक स्तरीय केंद्र शामिल हैं। इन कार्यक्रमों में किसानों को प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन दिखाया जाएगा और गोष्ठियाँ भी आयोजित होंगी। किसान चाहें तो यह प्रसारण मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से भी लाइव देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *