यूपी चुनाव 2027: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट हुई जारी, घर बैठे तुरंत चेक करें अपना नाम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में, प्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (Draft Voter List) जारी कर दी गई है।
नई लिस्ट के आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में करीब 19 लाख नए वोटर्स की संख्या बढ़ी है। हालांकि, कई लोगों के नाम लिस्ट से कटने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। ऐसे में अगर आप यूपी के निवासी हैं, तो मतदान से पहले यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि आपका नाम इस लिस्ट में है या नहीं।
ऑनलाइन ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम: आप बिना बीएलओ (BLO) के चक्कर काटे, घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से अपना नाम चेक कर सकते हैं:
-
सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
ceouttarpradesh.nic.inपर जाएं। -
होमपेज पर ‘Voter Services’ के विकल्प पर क्लिक करें।
-
इसके बाद ‘Draft Electoral Roll SSR-2027’ सेक्शन को चुनें।
-
यहां अपना जिला, विधानसभा सीट और भाषा जैसी मांगी गई जरूरी डिटेल्स भरें।
-
सबमिट करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम लिस्ट में शामिल है या नहीं।
नाम कट गया है तो क्या करें? (जरूरी तारीखें) अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने नाम जुड़वाने और गलतियां सुधारने का एक आखिरी मौका दिया है:
-
दावे और आपत्तियां: लिस्ट में नाम जुड़वाने या कटने पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है।
-
निपटारा: दर्ज की गई सभी आपत्तियों और दावों का निपटारा 28 दिसंबर 2026 तक कर लिया जाएगा।
-
फाइनल लिस्ट: सभी सुधारों के बाद 4 जनवरी 2027 को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। (ध्यान रहे, इसके बाद नाम नहीं जुड़ सकेगा)।
किस काम के लिए कौन-सा फॉर्म भरें?
-
फॉर्म 6: अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है और आप नए वोटर के तौर पर नाम जुड़वाना चाहते हैं।
-
फॉर्म 7: अगर किसी का नाम लिस्ट से हटवाना है (जैसे मृत्यु या स्थान परिवर्तन के मामले में)।
-
फॉर्म 8: अगर आपके नाम, पते या अन्य किसी जानकारी में कोई गलती है और उसे ठीक करवाना है।
युवाओं के लिए खास मौका
चुनाव आयोग ने उन युवाओं को भी मौका दिया है जो वर्तमान में 18 साल के नहीं हुए हैं। अगर कोई युवा 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी कर रहा है, तो वह भी अभी से फॉर्म भरकर अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकता है।
