बैंक कैशियर की गोली मार कर हत्या

0

बांदा (उप्र), जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में नवाब टैंक के पास कोऑपरेटिव बैंक बांदा के कैशियर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया। कैशियर की अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास यादव ने आज यहां बताया कि कोऑपरेटिव बैंक, बांदा में तैनात कैशियर रजनीश करवरिया (32) सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात करीब दस बजे अतर्रा रोड़ स्थित एक ढाबे से खाना खाकर अपने घर जा रहे थे। पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार कर घायल कर दिया और फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल करवरिया को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।

पुलिस अधीक्षक शालिनी और अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने लूट की आशंका जताई लेकिन कहा कि लूट हुई या नहीं, अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *