जयराजन फिर होंगे केरल मंत्रिमंडल में शामिल

0

तिरूवनंतपुरम, भाई-भतीजावाद के आरोपों को लेकर दो साल पहले केरल कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले माकपा नेता ईपी जयराजन यहां पिनराई विजयन नीत एलडीएफ सरकार में कल मंत्री पद की शपथ लेंगे।

एलडीएफ प्रदेश कमेटी की आज यहां बैठक हुई और उसने जयराजन की कैबिनेट में वापसी को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। यह दूसरा मौका है जब वह मंत्री बनेंगे। एलडीएफ के संयोजक एम विजयराघवन ने बताया कि कल सुबह 10 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।

गौरतलब है कि उद्योग एवं खेल विभाग संभाल रहे जयराजन ने भाई भतीजावाद के आरोपों को लेकर अक्तूबर 2016 में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके भतीजे को केरल इंडस्ट्रीज इंटरप्राइजेज लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। इसके बाद जयराजन विवादों में आ गए थे। हालांकि, सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने उन्हें आरोप मुक्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *