महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने आज महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजे आज एख बजे के बाद चेक किए जा सकेंगे। एक बजे के बाद महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर 12वीं बोर्ड का लिंक एक्टिव होगा। इस साल  पुणे में 93.61%, नागपुर में 96.52% औरगाबाद में 94.97% मुंबई का 90.91 फीसदी रिजल्ट गया है। महाराष्ट्र बोर्ड इंटरमीडिएट में शामिल होने वाले करीब 15 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी रोल नंबर व जन्मतिथि की मदद से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

मोबाइल पर कैसे चेक करें परिणाम-

महाराष्ट्र बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट को मोबाइल पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में MHHSC के साथ अपना रोल नंबर टाइप करना होगा। इसके बाद इसे 57766 पर भेजना होगा। बोर्ड रिजल्ट आपके फोन पर आ जाएगा।

Maharashtra Board 12th Result: इन वेबसाइट्स पर भी चेक कर सकते हैं परिणाम-

msbshse.co.in
hscresult.mkcl.org
mahresult.nic.in
maharesult.nic.in
hsc.maharesults.org

Maharashtra HSC Result 2022: इस आसान तरीके से करें चेक

1. सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद यहां पर होम पेज पर उपलब्ध महाराष्ट्र एचएससी 2022 रिजल्ट पर क्लिक करें।
3. इसके बाद इन विंडो में दिए गए स्थान में रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें।
4. अब परिणाम देखें बटन पर क्लिक करें।
5. महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6. परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: