जम्मू, दरबार मूव से पहले जम्मू-कश्मीर प्रशासन अपनी शीतकालीन राजधानी को सजाने संवारने में व्यस्त है। शहर में दीवारों पर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को दर्शाने वाली रंग-बिरंगी तस्वीरें बनाई जा रही हैं।

दरबार मूव 146 साल पुरानी परंपरा है। इसके तहत गर्मियों में प्रदेश की राजधानी को श्रीनगर ले जाया जाता है और सर्दियों में वह जम्मू आती है।

दीवारों पर बनाई जा रही यह तस्वीरें संभागीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे सौंदर्यीकरण प्रक्रिया का हिस्सा है। प्रदेश की राजधानी पांच नवंबर से अगले छह महीने के लिए जम्मू रहेगी।

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में स्थित सचिवालय, राज भवन और अन्य महत्वपूर्ण दफ्तर 26 अक्टूबर को बंद हो जाएंगे। फिर सारा प्रशासनिक अमला जम्मू स्थानांतरित होगा और प्रशासनिक कामकाज पांच नवंबर से शुरू होगा।

दरबार मूव की परंपरा 1872 में महाराज गुलाब सिंह के शासनकाल में शुरू हुई। जम्मू में पड़ने वाली गर्मी से बचने के लिए उन्होंने पहली बार अपनी राजधानी गर्मियों में श्रीनगर और फिर सर्दी के मौसम में वापस जम्मू लाने का फैसला किया था।

About The Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: