पालेमबांग, भारतीय नौकायन खिलाड़ियों ने 18वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकरके छठे दिन की शानदार शुरूआत की। भारतीय टीम में स्वर्ण सिंह, दत्तू भोकानल, ओम प्रकाश और सुखमीत सिंह शामिल थे जिन्होंने पुरूषों की चौगुनी स्कल्स में 6 : 17 . 13 का समय निकालकर पीला तमगा जीता। भोकानल कल व्यक्तिगत वर्ग में नाकाम रहे थे। मेजबान इंडोनेशिया दूसरे और थाईलैंड तीसरे स्थान पर रहा।

इससे पहले भारत ने नौकायन में दो कांस्य पदक भी जीते। रोहित कुमार और भगवान सिंह ने डबल स्क्ल्स में और दुष्यंत ने लाइटवेट सिंगल स्कल्स में कांस्य पदक हासिल किया। रोहित और भगवान ने 7 : 04 . 61 का समय निकालकर कांस्य पदक जीता।

जापान की मियाउरा मायायुकी और ताएका मासाहिरो ने स्वर्ण और कोरिया की किम बी और ली मिन्ह्यूक ने रजत पदक हासिल किया। इससे पहले दुष्यंत ने इन खेलों में भारत को नौकायन का पहला पदक दिलाकर पुरूषों की लाइटवेट सिंगल स्कल्स में तीसरा स्थान हासिल किया। कोरिया के ह्यूनसू पार्क पहले और हांगकांग के चुन गुन चियू दूसरे स्थान पर रहे ।

राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2013 में सर्वश्रेष्ठ रोअर चुने गए दुष्यंत ने 7 . 18 . 76 का समय निकाला। भारत के अब कुल 21 पदक हैं जिसमें पांच स्वर्ण, चार रजत और 12 कांस्य पदक शामिल है।

About The Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: